देश की खबरें | कश्मीर: उधमपुर में अमरनाथ यात्रा काफिले की एक कार डिवाइडर से टकराई, चालक घायल

जम्मू, नौ जुलाई जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में अमरनाथ यात्रा के काफिले में शामिल एक कार के डिवाइडर से टकराने की दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कार में सवार चार लोग सुरक्षित हैं।

पुलिस के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा के काफिले में शामिल कार को शशिकांत नाम का व्यक्ति चला रहा था।

पुलिस ने बताया कि चेनानी तहसील के नरसू में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह कार डिवाइडर से टकरा गई और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, कार में सवार चार तीर्थयात्रियों को कोई चोट नहीं आई।

अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ मंदिर के दोनों आधार शिविरों के लिए 7,500 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक और जत्था सुबह जम्मू से रवाना हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)