जरुरी जानकारी | करुड़ वैश्य बैंक का पहली तिमाही का मुनाफा 57 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के करुड़ वैश्य बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में 57 प्रतिशत बढ़कर 359 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। डूबे कर्ज में कमी और ब्याज आय बढ़ने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई निजी क्षेत्र के करुड़ वैश्य बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में 57 प्रतिशत बढ़कर 359 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। डूबे कर्ज में कमी और ब्याज आय बढ़ने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

तमिलनाडु के इस बैंक ने एक साल पहले समान तिमाही में 235 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 2,216 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,673 करोड़ रुपये रही थी।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की ब्याज आय बढ़कर 1,883 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,474 करोड़ रुपये थी।

बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ। जून, 2023 के अंत तक कुल ऋण पर बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां घटकर 1.99 प्रतिशत रह गईं। जून, 2022 में यह 5.28 प्रतिशत पर थीं।

इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए भी 1.93 प्रतिशत से घटकर 0.59 प्रतिशत रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान