एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | कार्तिक का केकेआर की कप्तानी से हटना बेहद ही निस्वार्थ कार्य : मोर्गन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोलकाता नाइट राइडर्स के नये कप्तान इयोन मोर्गन ने शुक्रवार को दिनेश कार्तिक के इंडियन प्रीमियर लीग की टीम के कप्तानी पद से हटने के फैसले को निस्वार्थ करार किया जिन्होंने खुद से ज्यादा टीम को महत्व दिया।

खेल की खबरें | कार्तिक का केकेआर की कप्तानी से हटना बेहद ही निस्वार्थ कार्य : मोर्गन

अबुधाबी, 16 अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स के नये कप्तान इयोन मोर्गन ने शुक्रवार को दिनेश कार्तिक के इंडियन प्रीमियर लीग की टीम के कप्तानी पद से हटने के फैसले को निस्वार्थ करार किया जिन्होंने खुद से ज्यादा टीम को महत्व दिया।

कार्तिक ने यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच से कुछ घंटे पहले उप कप्तान मोर्गन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी।

यह भी पढ़े | MI vs KKR 32nd IPL Match 2020: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला.

मोर्गन ने डेरेन गंगा को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘हां, मैं हर किसी की तरह हैरान था। कल, डीके ने सूचित किया कि वह कप्तानी से हटना चाहता है और अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान लगाना चाहता है क्योंकि उसे लगता है कि टीम के लिये यही सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह बहुत ही निस्वार्थ काम है और यह उसका साहस भी दिखाता है, जिसने कप्तान होते हुए टीम को खुद से आगे रखा। ’’

यह भी पढ़े | भारतीय लीजेंड मेजर Dhyan Chand के बेटे और हॉकी के पूर्व खिलाड़ी Ashok Kumar की आर्थिक स्थिति खराब, सुनें दिल को पिघला देने वाला उनका गीत.

मोर्गन ने साथ ही कहा कि कार्तिक सहित नेतृत्व ग्रुप में अन्य खिलाड़ियों से मदद लेना जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस टीम की कप्तानी जारी रखने में खुशी होगी। निश्चित रूप से अब उप कप्तान नहीं बल्कि कप्तान के तौर पर और उम्मीद करता हूं कि हमारे खिलाड़ियों के साथ काम जारी रखूंगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2020 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).