देश की खबरें | भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच तीर्थयात्रियों के लिए खुला है करतारपुर गलियारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पंजाब में गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में करतारपुर गलियारा तीर्थयात्रियों के लिए खुला है।

चंडीगढ़, 25 अप्रैल पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पंजाब में गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में करतारपुर गलियारा तीर्थयात्रियों के लिए खुला है।

पाकिस्तान के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने के लिए श्रद्धालु इस गलियारे का इस्तेमाल करते हैं। करतारपुर गलियारा पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक से जोड़ता है।

श्रद्धालुओं ने मांग की कि करतारपुर गलियारा खुला रहना चाहिए।

शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले के एक सिख श्रद्धालु ने कहा, ‘‘गलियारा तीर्थयात्रियों के लिए खुला रहना चाहिए।’’

एक महिला श्रद्धालु ने भी कहा कि गलियारा बंद नहीं किया जाना चाहिए।

श्रद्धालुओं ने पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम के निकट एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में 26 लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के मौके पर नौ नवंबर, 2019 को करतारपुर गलियारा खोला गया था।

सभी धर्मों के भारतीय तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे तक पूरे वर्ष वीजा-मुक्त यात्रा की अनुमति है।

भारत और पाकिस्तान के बीच हस्ताक्षरित समझौते के अनुसार, प्रतिदिन कुल 5,000 तीर्थयात्री गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी