देश की खबरें | कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने बेहद कम समय में ही अपनी लोकप्रियता गंवा दी : येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक की सिद्धरमैया नीत कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के तुरंत बाद अपनी लोकप्रियता गंवाने का दावा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी के नेता प्रदेश सरकार की ‘विफलताओं’ के मुद्दे पर राज्य भर का दौरा करेंगे।

बेंगलुरु, 12 सितंबर कर्नाटक की सिद्धरमैया नीत कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के तुरंत बाद अपनी लोकप्रियता गंवाने का दावा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी के नेता प्रदेश सरकार की ‘विफलताओं’ के मुद्दे पर राज्य भर का दौरा करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि सूखे जैसे अहम मुद्दों के बावजूद सरकार ने उनका समाधान करने के बजाय जनविरोधी नीति अपनाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण नेताओं की आज हुई बैठक में हमने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बहुत कम समय में ही इस सरकार ने अपनी लोकप्रियता गंवा दी है और ऐसी स्थिति में पहुंच गई है जहां उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।’’

यहां पार्टी पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सूखा से प्रभावित है। कई ज्वलंत मुद्दे हैं लेकिन सरकार ने उनका समाधान नहीं किया है तथा वह जन-विरोधी नीति अपना रही है।’’

पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य येदियुरप्पा ने कहा कि यह फैसला किया गया है कि गणपति उत्सव (18 सितंबर) के बाद भाजपा नेता पूरे राज्य का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम हर जिले में हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करेंगे और अपनी कार्य योजना के अनुसार काम करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चर्चा अब भी जारी है, हमारी पार्टी के सभी नेताओं और पदाधिकारियों ने अपने सुझाव दिए हैं, हम आने वाले दिनों में अपनी कार्य योजना पर फैसला करेंगे।’’

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें