खेल की खबरें | कर्नाटक ने 27वां राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खिताब जीता, श्रीहरि और साजन ने राष्ट्रीय रिकार्ड बनाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मेजबान कर्नाटक 17 स्वर्ण पदकों से दबदबा बनाते हुए शुक्रवार को यहां 27वीं बार सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप जीतने में सफल रहा।

बेंगलुरू, 29 अक्टूबर मेजबान कर्नाटक 17 स्वर्ण पदकों से दबदबा बनाते हुए शुक्रवार को यहां 27वीं बार सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप जीतने में सफल रहा।

टीम कर्नाटक ने कुल 36 पदक अपने नाम किये जिसमें 17 स्वर्ण, 10 रजत और नौ कांस्य पदक शामिल रहे।

महाराष्ट्र कुल 21 पदक से दूसरे स्थान पर जबकि दिल्ली नौ पदक से तीसरे स्थान पर रहा।

चैम्पियनशिप के अंतिम दिन कुछ नये राष्ट्रीय रिकार्ड भी बने।

श्रीहरि नटराज ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल में नया रिकार्ड बनाकर 1:49.78 सेकेंड से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 2018 में साजन प्रकाश के रिकार्ड को पीछे छोड़ा।

वहीं 100 मीटर बटरफ्लाई में दो बार के ओलंपिक साजन प्रकाश ने 53.46 के अपने रिकार्ड को सुधारकर स्वर्ण पदक जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\