देश की खबरें | कर्नाटक में अगले छह महीने में सरकारी कॉलेजों में 5500 स्मार्ट क्लासरूम होंगेः उपमुख्यमंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डॉ सीएन अश्वथ नारायण ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के सरकारी कॉलेज के 550 क्लासरूम को अगले छह महीने में स्मार्ट क्लासरूम में तब्दील किया जाएगा।
बेंगलुरु, 18 फरवरी कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डॉ सीएन अश्वथ नारायण ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के सरकारी कॉलेज के 550 क्लासरूम को अगले छह महीने में स्मार्ट क्लासरूम में तब्दील किया जाएगा।
शिक्षा मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले नारायण ने कहा कि यह कवायद उच्च शिक्षा में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने का हिस्सा है।
सरकारी कला महाविद्यालय में नवनिर्मित जिम और वार्षिक सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लासरूम में उच्च गति का इंटरनेट होगा। साथ में छात्रों के लिए अत्याधुनिक टैबलेट एवं एकीकृत अध्ययन प्रबंधन प्रणाली (एलएमएस) होगी।
नारायण ने कहा कि अगले दो महीने में सरकारी कॉलेजों के कम से कम 2500 क्लासरूम को स्मार्ट क्लासरूम में तब्दील किया जाएगा।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर नारायण ने कहा कि यह अगले शैक्षणिक वर्ष से लागू होगी।
उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति छात्रों को पाठ्यक्रम का चयन करने की आजादी देती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)