देश की खबरें | मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए समन्वय समितियों का गठन करेगा कर्नाटक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सीमावर्ती जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर समन्वय समितियों का गठन करेगा। राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को यह बात कही।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 31 अगस्त कर्नाटक सीमावर्ती जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर समन्वय समितियों का गठन करेगा। राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को यह बात कही।

बोम्मई ने कहा कि उन विदेशी नागरिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी,जो मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हैं। साथ ही वीजा समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से रहने वालों को गिरफतार किया जाएगा।

यह भी पढ़े | कोरोान के गोवा में 414 नए मामले मरीज पाए गए: 31 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अवैध रूप से रहने वालों के बारे में विदेश मंत्रालय को सूचित कर उन्हें उनके देश वापस भेजने का आग्रह किया जाएगा।

मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा हाल ही में की गई छापेमारी और भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त करने के मद्देनजर बोम्मई ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ उनके द्वारा किए गए उपायों को लेकर समीक्षा बैठक की।

यह भी पढ़े | Pranab Mukherjee Funeral: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कल दिल्ली में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार.

बोम्मई ने कहा, '' बेंगलुरु के चारों तरफ सीमाक्षेत्र हैं। यहां अनेकल पर तमिलनाडु की सीमा है और होस्कोटे के पास आंध्र प्रदेश की सीमा है। हम सूचना एकत्र एवं साझा करने और कार्रवाई के लिए वहां समन्वय समितियों का गठन करेंगे।''

कर्नाटक में मादक पदार्थों के खतरे को रोकने की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए बोम्मई ने कहा कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा जैसे राज्यों से आने वाले गांजे को पूरी तरह रोकना होगा, जिसके लिए सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\