देश की खबरें | कर्नाटक ने पांच जुलाई से प्रत्येक रविवार को लागू होगा पूर्ण लॉकडाउन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन सहित कई फैसले लिए। रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का फैसला पांच जुलाई से लागू होगा।

बेंगलुरु, 27 जून कर्नाटक सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन सहित कई फैसले लिए। रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का फैसला पांच जुलाई से लागू होगा।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक सरकार ने सोमवार को रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Lockdown Extension: बढ़ते कोरोना संकट के बीच इन राज्यों ने बढ़ाया लॉकडाउन, यहां देखें पूरी लिस्ट.

राज्य में कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सख्त लॉकडाउन मांग के बीच मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की अध्यक्षता में मंत्रियों और अधिकारियों के साथ हुई बैठक में ये फैसले लिए गए।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ पांच जुलाई 2020 से प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन होगा। इस दिन आवश्यक सेवाओं और आपूर्ति के अलावा किसी अन्य गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। 10 जुलाई से दूसरे और चौथे शनिवार के स्थान पर प्रत्येक शनिवार को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।’’

यह भी पढ़े | राजस्थान में आज COVID-19 के 284 नए मामले सामने आए, 11 की मौत : 27 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान में कहा गया कि बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी)आयुक्त को निर्देश दिया गया कि वह अधिक संख्या में सब्जियों के थोक बाजार की व्यवस्था करें ताकि शहर की मौजूदा थोक सब्जी मंडियों में भीड़ एकत्र नहीं हो।

विज्ञप्ति के मुताबिक बैठक में कोविड-19 मरीजों को भर्ती करने के लिए केंद्रीयकृत बिस्तर आवंटन प्रणाली स्थापित करने का फैसला किया गया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोविड-19 मरीजों को लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस की संख्या बढ़ाएं और संक्रमण की वजह से मरे लोगों के शवों को ले जाने के लिए अलग एंबुलेंस की व्यवस्था करें।

उन्होंने अधिकारियों को पुलिस नियंत्रण कक्ष वायरलेस (बेतार) प्रणाली का इस्तेमाल स्थान की पहचान और एंबुलेंस के जल्दी पहुंचने में करने का निर्देश दिया।

येदियुरप्पा ने अधिकारियों से कहा कि वे कोविड-19 प्रबंधन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की विस्तृत जानकारी प्रकाशित कराएं।

बैठक में यह भी फैसला किया गया कि बेंगलुरु के आठ जोन के संयुक्त आयुक्तों को अधिक जिम्मेदारी दी जाए और उनकी सहायता के लिए कर्नाटक प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तैनाती की जाए।

विज्ञप्ति के मुताबिक श्रम विभाग द्वारा तैनात कर्मचारी राज्य बीमा के 180 डॉक्टरों को भी कोविड-19 मरीजों के इलाज में लगाया जाएगा और कोरोना वायरस संक्रमितों को समर्पित अस्पतालों और कोविड-19 देखरेख केंद्रों के लिए परिवीक्षाधीन तहसीलदारों को नोडल अधिकारी तैनात किया जाएगा।

बैठक में बेंगलुरु स्थित विवाह घर, छात्रावास और अन्य संस्थानों को कोविड-19 देखरेख केंद्र के लिए आरक्षित किया जाएगा और रेलवे से कोविड-19 मरीजों को पृथक रखने के लिए तैयार विशेष बोगियां ली जाएंगी।

बेंगलुरु शहर के उपायुक्त को निर्देश दिया गया है कि कोरोना वायरस पीड़ितों के अंतिम संस्कार के लिए और स्थानों की पहचान करें।

येदियुरप्पा ने अधिकारियों से कहा कि वे कोरोना वायरस से मौत होने वाले लोगों के अंतिम संस्कार के लिए टीमों का गठन करें।

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि चिकित्सा महाविद्यालयों और निजी अस्पतालों के 50 प्रतिशत बिस्तरों को आरक्षित करने के लिए अधिसूचना जारी करने के साथ-साथ बीबीएमपी आयुक्त से कहा कि वह अस्पतालों को होटलों के साथ संबद्ध करने के लिए अधिसूचना जारी करें ताकि बिस्तरों की कमी नहीं हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\