देश की खबरें | कर्नाटक: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पूर्व विधायक का बेटा घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के बेलगावी में सोमवार शाम एक ‘एसयूवी’ वाहन और कार के बीच टक्कर होने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक पूर्व विधायक के बेटे समेत दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बेलगावी, पांच मई कर्नाटक के बेलगावी में सोमवार शाम एक ‘एसयूवी’ वाहन और कार के बीच टक्कर होने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक पूर्व विधायक के बेटे समेत दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा जिले के बैलहोंगल तालुक में चिक्काबागेवाड़ी गांव के पास हुआ।
उसने बताया कि मृतकों की पहचान बेलगावी तालुक के हीरेबागेवाड़ी गांव के निवासी अनीस सैयद (25), उसकी 21 वर्षीय पत्नी और एक वर्षीय बेटे के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला है कि कार सवार लोग हीरेबागेवाड़ी की ओर जा रहे थे, जबकि पूर्व विधायक आरवी पाटिल का बेटा अपने एसयूवी वाहन से बैलहोंगल के लिए रवाना हुआ था।
उसने बताया कि चिक्काबागेवाड़ी के पास हुए हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, पूर्व विधायक के बेटे सुरेश गौड़ा पाटिल समेत दो अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस को संदेह है कि ‘एसयूवी’ एक अन्य वाहन से आगे निकलने के प्रयास में कार से टकरा गई।
पुलिस ने बताया कि हादसे के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 12:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

