एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक : तीन मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 9 लाख रुपये का एमडीएमए और पिस्टल जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंगलुरु में शहर अपराध शाखा (सीसीबी) पुलिस ने शुक्रवार को मादक पदार्थ के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से नौ लाख रुपये मूल्य का एमडीएमए और एक पिस्तौल जब्त की गई।

देश की खबरें | कर्नाटक : तीन मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 9 लाख रुपये का एमडीएमए और पिस्टल जब्त

मंगलुरू, 21 जुलाई मंगलुरु में शहर अपराध शाखा (सीसीबी) पुलिस ने शुक्रवार को मादक पदार्थ के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से नौ लाख रुपये मूल्य का एमडीएमए और एक पिस्तौल जब्त की गई।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान फरंगीपेटे के मोहम्मद नियास (28) तलापडी के निशाद (31) और पाडिल के मोहम्मद रजिन (24) के रूप में हुई है।

इन तीनों को मंगलुरु तालुक में पिलिकुरु के पास दो कारों में एमडीएमए मादक पदार्थ ले जाते समय गिरफ्तार किया गया।

शहर पुलिस आयुक्त कुलदीप कुमार आर जैन ने बताया कि आरोपियों के पास से नौ लाख रुपये मूल्य का 180 ग्राम एमडीएमए, दो कारें, 1.40 लाख रुपये मूल्य के चार मोबाइल फोन, 22,050 रुपये नकद, एक पिस्तौल, एक कारतूस, एक बड़ा चाकू और दो डिजिटल वजन मशीनें बरामद की गईं जिनकी कुल कीमत 27.62 लाख रुपये है।

तीनों व्यक्तियों ने गोवा और मुंबई से एमडीएमए खरीदा था और शहर में इसकी आपूर्ति करने की कोशिश कर रहे थे। यह मामला उल्लाल पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।

आरोपियों में नियास पर उडुपी और दक्षिण कन्नड़ जिले के अन्य पुलिस थानों में नशीली दवाओं की बिक्री, हत्या के प्रयास और चोरी के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। रज़िन पर कंकनाडी पुलिस थाने में एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2023 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).