ताजा खबरें | कर्नाटक : रिश्वतखोरी के आरोप में सर्वेक्षक और रियल एस्टेट एजेंट गिरफ्तार
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकायुक्त पुलिस ने मंगलुरु में शहरी संपत्ति स्वामित्व रिकॉर्ड (यूपीओआर) कार्यालय के एक सर्वेक्षक और एक रियल एस्टेट एजेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
मंगलुरु, 19 जून लोकायुक्त पुलिस ने मंगलुरु में शहरी संपत्ति स्वामित्व रिकॉर्ड (यूपीओआर) कार्यालय के एक सर्वेक्षक और एक रियल एस्टेट एजेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
लोकायुक्त की ओर से बुधवार जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि सर्वेक्षक नंदीश ने कुल 43,500 रुपये रिश्वत ली थी और 18 जून को शिकायतकर्ता से 2,000 रुपये और रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि शिकायतकर्ता की मां ने फरवरी में कंकनाडी और बजाल गांवों में अपनी संपत्ति के लिए ‘सिंगल-साइट स्केच’ और ‘प्रॉपर्टी कार्ड’ प्राप्त करने के लिए यूपीओआर कार्यालय में आवेदन किया था।
लोकायुक्त के अनुसार बाद में नंदीश ने अप्रैल में भूमि सर्वेक्षण किया और सीधे तौर पर 6,500 रुपये जबकि एजेंट दिवाकर बैजय के माध्यम से 20,000 रुपये की रिश्वत ली।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसके बाद भी नंदिश ने स्केच और कार्ड बनाने के लिए 18,000 रुपये की और रिश्वत मांगी, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने सबूतों के साथ लोकायुक्त अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई।
लोकायाकुत के अनुसार सबूतों के आधार पर सर्वेक्षक और एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, बाद में नयी मांग के अनुसार सर्वेक्षक ने जून में दलाल के माध्यम से 15,000 रुपये की रिश्वत और प्राप्त की।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि लोकायुक्त पुलिस ने अंतत: उसे बुधवार को दो हजार रुपये की और रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस गिरफ्तार सर्वेक्षक और एजेंट के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2025 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

