देश की खबरें | कर्नाटक: बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने फ्लैट में आत्महत्या की

बेंगलुरु, सात अप्रैल बेंगलुरु के चिक्काबनवारा इलाके में सोमवार को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने फ्लैट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रशांत नायर लेनोवो कंपनी में काम करता था।

पुलिस के मुताबिक, प्रशांत की पत्नी पूजा नायर भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

पुलिस को प्रशांत के आत्महत्या करने का संदेह है।

पुलिस ने बताया कि प्रशांत और पूजा की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी और उनकी आठ साल की एक बेटी है।

पुलिस के मुताबिक, प्रशांत के पिता एमएन कुट्टी ने बताया कि उनके बेटे और पूजा के बीच अनबन थी और वे कुछ समय से अलग रह रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)