एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक : कार पर कंटेनर ट्रक पलटने से एक परिवार के छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु के निकट शनिवार को एक कंटेनर ट्रक के कार के ऊपर पलट जाने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक : कार पर कंटेनर ट्रक पलटने से एक परिवार के छह लोगों की मौत

बेंगलुरु, 21 दिसंबर बेंगलुरु के निकट शनिवार को एक कंटेनर ट्रक के कार के ऊपर पलट जाने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बेंगलुरू के बाहरी इलाके तालेकेरे के निकट नेलमंगला में हुई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान चंद्रायगप्पा गौल (48), गौराबाई (42), विजयलक्ष्मी (36), जॉन (16), दीक्षा (12) और आर्या (छह) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के समय परिवार विजयपुरा जा रहा था।

सूत्रों ने बताया कि चंद्रायगप्पा ‘एचएसआर लेआउट’ में एक सॉफ्टवेयर फर्म के मालिक थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक के कार पर गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शव क्षत-विक्षत हो गए।

दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर वाहनों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2024 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).