देश की खबरें | कर्नाटक : पुलिस ने अवैध रूप से भैंस का मांस ले जाने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के हिंदूपुर से भैंस का मांस बेंगलुरु ले जाने के आरोप में रविवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया गया और पांच वाहन जब्त किए गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बेंगलुरु, 24 सितंबर आंध्र प्रदेश के हिंदूपुर से भैंस का मांस बेंगलुरु ले जाने के आरोप में रविवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया गया और पांच वाहन जब्त किए गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मामले में आरोपियों की कार जलाने वाले श्रीराम सेना के 14 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है।
कर्नाटक मवेशी वध रोकथाम एवं संरक्षण अधिनियम, 2020 के तहत ‘‘गाय, बछड़ा, बैल और भैंस’’ के वध पर प्रतिबंध है।
बेंगलुरु ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक मल्लिकार्जुन बालादंडी के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब पौने छह बजे हुई।
अधिकारी ने कहा कि श्री राम सेना के सदस्यों ने डोड्डाबल्लापुरा में हिंदूपुर से भैंस का मांस ले जा रहे पांच मिनी ट्रक और एक कार को रोका।
हिंदुवादी संगठन के गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कार में आग लगा दी और मांस ले जा रहे लोगों के साथ मारपीट की। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और सातों लोगों को बचाया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘हमने इस संबंध में दो मामले दर्ज किए हैं। एक मवेशी वध रोकथाम अधिनियम के तहत है और दूसरा श्री राम सेना कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार को नष्ट करने और आरोपियों पर हमला करने के लिए दर्ज किया गया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)