देश की खबरें | कर्नाटक: हुबली में एक व्यक्ति की हत्या, पुलिस ने आरोपियों पर चलाई गोलियां
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हुबली में शराब बार के पार्किंग क्षेत्र पर 24 वर्षीय एक व्यक्ति की कुछ लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
हुबली (कर्नाटक), 28 जनवरी हुबली में शराब बार के पार्किंग क्षेत्र पर 24 वर्षीय एक व्यक्ति की कुछ लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उसने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिससे पुलिस द्वारा चलाई गई गोली के कारण वे घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि सोमवार मध्य रात्रि को विद्यानगर में हुई हत्या के सिलसिले में तीन आरोपियों आनंदनगर निवासी अभिषेक शिरूर, विनोद अंबिगेरा और यल्लप्पा कोटी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, इंद्रप्रस्थ नगर निवासी आकाश वाल्मीकि पर चाकू से हमला किया गया और हत्या के कारण की जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि इस अपराध में करीब सात लोग शामिल हैं। इनमें से तीन हमलावर थे, जबकि दो अन्य को हमलावरों को पीड़ित की गतिविधियों की जानकारी देने का काम सौंपा गया था।
पुलिस ने बताया कि तीनों अपराधियों को मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया गया और वे पुलिस टीम को एक अन्य स्थान पर ले गए जहां संभवतः अन्य अपराधी छिपे हुए थे।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हालांकि, सुबह करीब पांच बजकर 45 मिनट पर अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपियों ने पुलिस अधिकारियों पर हमला किया और भागने की कोशिश की। उन्हें पकड़ने के लिए हमारी टीम ने हवा में दो या तीन बार गोलियां चलाई, लेकिन जब वे भागने लगे, तो उन्हें कम से कम बल का प्रयोग करके हिरासत में लेना पड़ा। इस बीच हमारे दो उप निरीक्षकों ने आरोपियों पर पांच गोलियां चलाई और इससे तीन आरोपी घायल हो गए।’’
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया, ‘‘इस संबंध में विद्यानगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

