देश की खबरें | कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव ने मंगलुरु सलून पर हमले की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव ने यहां एक ‘यूनिसेक्स सैलून’ पर हमले की निंदा करते हुए रविवार को कहा कि इस तरह की घटनाएं जिले और शहर दोनों की प्रतिष्ठा को धूमिल करती हैं।

मंगलुरु (कर्नाटक), 26 जनवरी कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव ने यहां एक ‘यूनिसेक्स सैलून’ पर हमले की निंदा करते हुए रविवार को कहा कि इस तरह की घटनाएं जिले और शहर दोनों की प्रतिष्ठा को धूमिल करती हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रभारी और दक्षिण कन्नड़ जिले के संरक्षक राव ने कट्टरपंथी समूह राम सेने नामक एक समूह द्वारा किए गए हमले का जिक्र किया।

इस समूह ने सलून में कथित अनैतिक गतिविधियों को लेकर कथित तौर पर रोष व्यक्त किया था।

राव ने कहा, ‘‘इस तरह के हमलों में शामिल लोगों को पुलिस द्वारा बिना किसी भय या पक्षपात के जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। हमारे राज्य में निवेश के लिए जानकारी जुटाने वाले विदेशी निवेशकों ने मुझसे पूछा कि क्या कानून-व्यवस्था को लेकर चिंताएं हैं और क्या उनका निवेश सुरक्षित होगा।’’

मंगलुरु में 76वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद गुंडू राव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें समझ में नहीं आता कि ये कट्टरपंथी समूह कारोबारों को क्यों निशाना बनाते हैं या उनके इरादे क्या हैं ?’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी शिकायत के लिए पीड़ित को पुलिस से संपर्क करना चाहिए और अपनी समस्याओं के कानूनी समाधान की मांग करते हुए शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड