देश की खबरें | कर्नाटक विधान परिषद उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार किशोर कुमार पुत्तुर ने जीत हासिल की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के दक्षिण कन्नड स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के लिए हुए विधान परिषद उपचुनाव के तहत बृहस्पतिवार को परिणाम घोषित किए गए और यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किशोर कुमार पुत्तुर ने जीत हासिल कर ली है। मंगलुरु के सेंट अलॉयसियस प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में सुबह मतगणना हुई।
मंगलुरु (कर्नाटक), 24 अक्टूबर कर्नाटक के दक्षिण कन्नड स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के लिए हुए विधान परिषद उपचुनाव के तहत बृहस्पतिवार को परिणाम घोषित किए गए और यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किशोर कुमार पुत्तुर ने जीत हासिल कर ली है। मंगलुरु के सेंट अलॉयसियस प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में सुबह मतगणना हुई।
चुनाव में उडुपी और दक्षिण कन्नड जिलों के कुल 5,092 निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
प्रथम वरीयता मतों की गिनती में पुत्तुर 1,600 मतों के महत्वपूर्ण अंतर से विजयी हुए।
पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कोटा श्रीनिवास पुजारी के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद इस सीट के लिए 21 अक्टूबर को उपचुनाव में मतदान हुआ था।
राजू पुजारी ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा।
मंगलुरु में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में पुत्तुर की जीत का जश्न मनाया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2024 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

