देश की खबरें | कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या: जैन समुदाय ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में एक जैन मुनि की हत्या के विरोध में जैन समुदाय के सदस्यों ने सोमवार को यहां जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया और मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई कर्नाटक में एक जैन मुनि की हत्या के विरोध में जैन समुदाय के सदस्यों ने सोमवार को यहां जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया और मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की।

जैन मुनि आचार्य श्री कामकुमार नंदी महाराज की इस महीने की शुरुआत में बेलगावी जिले में हत्या कर दी गई थी। उनके शरीर के कटे हुए हिस्से जिले के चिक्कोडी तालुक स्थित एक गड्ढे में मिले थे। इस अपराध के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बारे में पुलिस को संदेह है कि यह पैसे के विवाद से जुड़ा हुआ है।

जंतर-मंतर पर एकत्र हुए लोगों को संबोधित करते हुए कर्नाटक के जैन मुनि चारुकीर्ति स्वामी ने कहा कि उनका विरोध किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं है और वे चाहते हैं कि पार्टियां एकसाथ आएं और इस मामले में उन्हें न्याय दिलाने में मदद करें।

एक अन्य प्रदर्शनकारी जिनेंद्र कुमार जैन ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार से कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा, "हम महाराज की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हम यहां पूरे जैन समुदाय के लिए न्याय की मांग करने आए हैं।’’

विरोध प्रदर्शन में भाग लेते हुए, भाजपा के राज्यसभा सदस्य अनिल जैन ने मांग की कि इस जघन्य हत्याकांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित कर्नाटक में साधु-संतों की सुरक्षा की जानी चाहिए।

बेलगावी जिले में लापता आचार्य श्री कामकुमार नंदी महाराज की तलाश इस महीने की शुरुआत में जिले के रायबाग तालुक के कटकाबावी में एक खेत में एक खुले और खराब बोरवेल से उनके शरीर के अंग मिलने के साथ समाप्त हुई।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मौत पर दुख व्यक्त करते हुए 8 जुलाई को कहा कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले की गहन जांच करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि दोषियों को अदालत द्वारा दंडित किया जाए।

सिद्धरमैया ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, हालांकि उनकी सरकार ने सीबीआई जांच से इनकार कर दिया है।

मामले में दो लोगों - नारायण बसप्पा मादी और हसन दलायथ को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को संदेह है कि हत्या के पीछे पैसे से जुड़ा मामला है।

घटना के बाद से विपक्षी भाजपा राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। सिद्धरमैया सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पिछले हफ्ते आरोप लगाया था कि कर्नाटक सांप्रदायिक तत्वों और अपराधियों के लिए "सुरक्षित ठिकाना" बनता जा रहा है।

चन्द्रशेखर ने यह भी दावा किया था कि भाजपा के बार-बार विरोध प्रदर्शन के बाद ही राज्य पुलिस इस मामले में हरकत में आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान