देश की खबरें | कर्नाटक के गृह मंत्री ने आने वाले दिनों में लॉकडाउन उपायों को सख्ती से लागू करने के संकेत दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया कि पुलिस और गृह विभाग लॉकडाउन के उपायों को और प्रभावी बनाने के लिए उनका सख्त क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।

बेंगलुरु, 20 मई कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया कि पुलिस और गृह विभाग लॉकडाउन के उपायों को और प्रभावी बनाने के लिए उनका सख्त क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।

राज्य में कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है और मंत्री के मुताबिक आने वाले दिनों में उपायों को लागू करने में और सख्ती बरती जाएगी।

मंत्री का बयान ऐसे समय आया है जब सरकार आने वाले कुछ दिनों में राज्य में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने पर फैसला ले सकती है।

बोम्मई ने कहा, “ग्रामीण इलाकों में मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में विभिन्न जिलों के उपायुक्तों ने लॉकडाउन के उपायों को सख्ती से लागू किया है, लोगों को भी गंभीरता को समझना चाहिए और सहयोग करना चाहिए।”

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि आने वाले दिनों में पुलिस या गृह विभाग की तरफ से उठाए जा रहे कदम, मसलन अनावश्यक आवाजाही कर रहे लोगों के वाहनों को जब्त कर लेना आदि को और प्रभावी बनाया जाएगा।

लॉकडाउन बढ़ाने के सवाल के जवाब में बोम्मई ने कहा कि मुख्यमंत्री के अनुसार इसपर 23 मई को घोषण की जाएगी।

कर्नाटक सरकार ने शुरू में 27 अप्रैल से 14 दिन की ‘बंदी’ (क्लोज डाउन) घोषित की थी लेकिन कोविड मामले के लगातार बढ़ने के मद्देनजर बाद में 10 मई से 24 मई तक पूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया गया था।

अगले हफ्ते की शुरुआत में मौजूदा लॉकडाउन समाप्त होने से पहले कई नेता इसे बढ़ाने के पक्षधर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड