देश की खबरें | कर्नाटक सरकार सूखा प्रभावित तालुका की घोषणा पर चार सितंबर को फैसला करेगी: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार कम बारिश से जूझ रहीं तालुका को सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने के बारे में चार सितंबर को फैसला करेगी।

बगलकोट, दो सितंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार कम बारिश से जूझ रहीं तालुका को सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने के बारे में चार सितंबर को फैसला करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 113 तालुका की पहचान पहले ही सूखा प्रभावित के तौर पर की जा चुकी है तथा 73 और तालुका को इस सूची में शामिल किया जा सकता है, जहां एक संयुक्त सर्वेक्षण किया जाएगा।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘इस साल कम बारिश हुई है। जून में बारिश लगभग 56 फीसदी कम हुई। इसके बाद जुलाई में लगभग सामान्य बारिश हुई, लेकिन अगस्त में फिर बारिश में कमी आयी ।’’

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से यहां बातचीत में कहा कि सूखे की स्थिति की समीक्षा के लिए इस मामले में कैबिनेट की एक उप-समिति है, जिसकी तीन बैठकें हो चुकी हैं । उन्होंने कहा कि चार सितंबर को उप समिति की एक बार फिर से बैठक हो रही है। इस उप समिति का नेतृत्व प्रदेश के राजस्व मंत्री कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सूखे के लिए 113 तालुका की पहचान की गई है, और संयुक्त सर्वेक्षण किया जा रहा है। चार सितंबर को मानदंडों के अनुसार उन्हें सूखाग्रस्त घोषित करने पर निर्णय लिया जाएगा।’’

रिपोर्ट के मुताबिक 73 अन्य तालुका भी सूखे का सामना कर रहे हैं, इसलिए वहां भी संयुक्त सर्वेक्षण का आदेश दिया गया है। सर्वेक्षण रिपोर्ट आने के बाद इन्हें भी सूखाग्रस्त घोषित करने पर निर्णय किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\