किसानों की सहायता के लिए कर्नाटक सरकार कोई कदम नहीं उठा रही : कांग्रेस
लॉकडाउन के मद्देनजर विपक्षी दलों के नेताओं और किसानों के साथ बैठक के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस से निपटने में सरकार का पूरी तरह सहयोग किया लेकिन '' वह (सरकार) लोगों की आर्थिक सहायता के लिए कुछ नहीं कर रहे थे।''
बेंगलुरु, 30 अप्रैल कर्नाटक कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों सरकारों ने जनता और खासकर किसानों की परेशानियों को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जोकि लॉकडाउन के कारण बुरी तरह प्रभावित हैं।
लॉकडाउन के मद्देनजर विपक्षी दलों के नेताओं और किसानों के साथ बैठक के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस से निपटने में सरकार का पूरी तरह सहयोग किया लेकिन '' वह (सरकार) लोगों की आर्थिक सहायता के लिए कुछ नहीं कर रहे थे।''
पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, पूर्व स्पीकर केआर रमेश कुमार, पूर्व लोक निर्माण विभाग मंत्री एचडी रेवन्ना समेत अन्य नेता भी बैठक के दौरान मौजूद रहे।
शिवकुमार ने दावा किया कि लॉकडाउन के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बैंकों को कर्ज पर ब्याज माफ करने संबंधी कोई निर्देश नहीं जारी किया।
कांग्रेस ने सरकार से विभिन्न कंपनियों और असंगठित क्षेत्र के मजूदरों के लिए एक लाख करोड़ रुपये के सहायता पैकेज की घोषणा करने की अपील भी की।
वहीं, बैठक में सिद्धारमैया ने कहा, '' सरकार को किसानों से सीधे फल और सब्जियां खरीदकर गरीबों में वितरित करनी चाहिए ताकि उन्हें घाटे से बचाया जा सके।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

