देश की खबरें | कर्नाटक सरकार ने एक सितम्बर से बार, पब खोलने की अनुमति दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार ने बार, पब और रेस्तरां को मंगलवार से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने और लोगों को शराब परोसने की अनुमति दे दी है।
बेंगलुरू, एक सितम्बर कर्नाटक सरकार ने बार, पब और रेस्तरां को मंगलवार से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने और लोगों को शराब परोसने की अनुमति दे दी है।
कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगे लॉकडाउन के कारण मार्च से शराब परोसने पर प्रतिबंध था और अभी तक इन जगहों पर बैठकर मदिरा पीने की अनुमति नहीं थी, सिर्फ यहां से लोग इन्हें ले जा सकते थे।
उन्हें गृह मंत्रालय (एमएचए) के दिशा-निर्देशों और कोविड- 19 की मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।
आबकारी आयुक्त की ओर से जारी आदेश के अनुसार ऐसी छूट असम, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में पहले ही दी गई है।
उसने निर्णय लेने के पीछे सरकारी राजस्व को भी एक कारण बताया।
कर्नाटक सरकार ने मई में एमआरपी दुकानों पर शराब बेचने की पहले ही अनुमति दे दी थी।
इसके बाद बार, माइक्रोब्रेवरीज़, पब और अन्य को अपने स्टॉक को निकालने की अनुमति दी गई, लेकिन ‘इन-हाउस’ (इन प्रतिष्ठानों के अंदर) सेवा देने की अनुमति अभी नहीं दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)