एजेंसी न्यूज

कर्नाटक सरकार पर प्रवासी कामगारों को गोवा से राज्य में नहीं लौटने देने का आरोप

गोवा सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि गोवा सरकार ने प्रवासी कामगारों को लॉकडाउन के बीच उनके राज्य लौटने की इजाजत दी लेकिन बुधवार रात कर्नाटक में उन्हें प्रवेश देने से इनकार कर दिया गया।

कर्नाटक सरकार पर प्रवासी कामगारों को गोवा से राज्य में नहीं लौटने देने का आरोप
जमात

पणजी, सात मई कर्नाटक प्रशासन सौ से अधिक प्रवासी कामगारों को गोवा से राज्य में लौटने की अनुमति नहीं दे रहा है, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह दावा किया।

गोवा सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि गोवा सरकार ने प्रवासी कामगारों को लॉकडाउन के बीच उनके राज्य लौटने की इजाजत दी लेकिन बुधवार रात कर्नाटक में उन्हें प्रवेश देने से इनकार कर दिया गया।

इसके बाद कामगारों को रात पणजी के कम्पाल इलाके में बितानी पड़ी।

कांग्रेस प्रवक्ता ब्रिजेश कलप्पा ने ट्वीट किया, ‘‘ ये क्या हो रहा है प्रदेश की येदियुरप्पा सरकार? क्या आप दखल देंगे? यह कन्नड़ लोगों के आत्म सम्मान का मामला है, जिसे झुकने नहीं दिया जाएगा।’’

पणजी में एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि कर्नाटक सरकार उन लोगों को अपनी सीमा के भीतर प्रवेश नहीं दे रही है जिनके पास कर्नाटक का आवासीय सबूत नहीं है।

अधिकारियों के मुताबिक 80 हजार से अधिक प्रवासी कामगारों ने अपने गृह राज्य में वापसी के लिए गोवा सरकार में पंजीयन करवाया है, इनमें से अधिकांश कामगार उत्तर प्रदेश से हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).