एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक: एक ही परिवार के चार सदस्य मृत मिले, पुलिस को सामूहिक आत्महत्या का संदेह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मैसुरू में किराये के एक मकान में रविवार दोपहर एक ही परिवार के चार सदस्यों को मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक: एक ही परिवार के चार सदस्य मृत मिले, पुलिस को सामूहिक आत्महत्या का संदेह

मैसुरू, 27 अगस्त कर्नाटक के मैसुरू में किराये के एक मकान में रविवार दोपहर एक ही परिवार के चार सदस्यों को मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उसे संदेह है कि इन लोगों ने आपसी सहमति से खुदकुशी कर ली।

पुलिस के अनुसार, चामुंडीपुरम में महादेवस्वामी (45), उनकी पत्नी अनीता (38), बेटियां चंद्रकला (17) और धनलक्ष्मी (15) अपने घर में मृत पायी गयीं। यहां बांदीपलया में महादेवस्वामी की सब्जियों की दुकान थी।

पुलिस के मुताबिक, पड़ोसियों ने दो दिनों से उस मकान का दरवाजा बंद पाया था। उसके बाद उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘(मकान के) आगे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसलिए हमने पीछे का दरवाजा खोला, और हमने उन्हें मृत पाया। उन चारों में एक फंदे से लटकी मिली, जो बड़ी बेटी जान पड़ती है। अन्य लोग फर्श पर मृत मिले।’’

उन्होंने कहा कि इस मकान का मालिक पहले तल पर रहता है, जबकि महादेवस्वामी का परिवार भूतल पर पिछले दो महीने से किरायेदार के तौर पर रह रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2023 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).