देश की खबरें | कर्नाटक : जंगली सूअर के हमले में किसान की मौत, दो महिलाएं घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में हासन जिले के होलेनअरासीपुरा तालुका के हरदनहल्ली गांव में सोमवार को एक जंगली सूअर के हमले में 65 वर्षीय किसान की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं घायल हुई हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हासन (कर्नाटक), 18 दिसंबर कर्नाटक में हासन जिले के होलेनअरासीपुरा तालुका के हरदनहल्ली गांव में सोमवार को एक जंगली सूअर के हमले में 65 वर्षीय किसान की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं घायल हुई हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, जंगली सूअर को बाद में गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि राजेगौड़ा और उनकी पत्नी एक महिला मजदूर के साथ अपने खेत में काम कर रहे थे कि तभी एक जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। घटना में राजेगौड़ा की मौत हो गई।
अधिकारियों के मुताबिक, राजेगौड़ा की पत्नी शान्तम्मा (55) और मजदूर नन्जम्मा (60) ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वे भी हमले में घायल हो गईं।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों घायल महिलाएं उपचाराधीन हैं।
सूअर को दूसरे लोगों पर हमला करने से रोकने के लिए स्थानीय लोगों ने जानवर पर लाठियों से हमला किया लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। जंगली सूअर ने और भी लोगों पर हमला कर दिया।
अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) कुमार पुष्कर ने बताया, ‘‘संघर्ष को बढ़ता देख वन विभाग के अधिकारियों ने जंगली सूअर को गोली मार दी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)