देश की खबरें | कर्नाटक चुनाव : केआरपीपी का खाता खुला, जर्नादन रेड्डी गंगावती से विजयी घोषित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कल्याण राज्य प्रगति पक्ष (केआरपीपी) के संस्थापक जी.जर्नादन रेड्डी ने शनिवार को कोप्पल जिले के गंगावती विधानसभा सीट पर अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी को 8,266 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।
कोप्पल(कर्नाटक), 13मई कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कल्याण राज्य प्रगति पक्ष (केआरपीपी) के संस्थापक जी.जर्नादन रेड्डी ने शनिवार को कोप्पल जिले के गंगावती विधानसभा सीट पर अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी को 8,266 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।
अवैध खनन मामले में आरोपी रेड्डी ने दिसंबर 2022 में केआरपीपी की स्थापना की थी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अपने दो दशक पुराने संबंधों को तोड़ लिया था।
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक केआरपीपी संस्थापक रेड्डी को कुल 66,213 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी इकबाल अंसारी ने 57,947 मत प्राप्त किया। इस सीट से निवर्तमान विधायक और भाजपा प्रत्याशी को 29,167 मत मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं, रेड्डी की पत्नी गली अरुणा लक्ष्मी को बेल्लारी शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नारा भरत रेड्डी ने 37,863 मतों से शिकस्त दी। लक्ष्मी को केवल 48,577 मत मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार ने 86,440 मत हासिल किए। भाजपा के बेल्लारी शहर से निवर्तमान विधायक सोमशेखरा रेड्डी 37,155 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
केआरपीपी को कर्नाटक विधानसभा में एकमात्र सीट मिली है।
जर्नादन रेड्डी गत 12 साल से सक्रिय राजनीति से दूर रहे हैं। वर्ष 1999 में उस समय वह चर्चा में जब उन्होंने बेल्लारी लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ लड़ रही सुषमा स्वराज के लिए प्रचार किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)