देश की खबरें | कर्नाटक चुनाव: मंगलुरु में जद (एस) उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे देवेगौड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एच डी देवेगौड़ा कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए सोमवार को राज्य के दक्षिण कन्नड़ जिले का दौरा करेंगे।

मंगलुरु, एक मई जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एच डी देवेगौड़ा कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए सोमवार को राज्य के दक्षिण कन्नड़ जिले का दौरा करेंगे।

देवेगौड़ा पार्टी उम्मीदवार मोहिउद्दीन बावा के लिए मंगलुरु उत्तर निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करेंगे, जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर जद (एस) में शामिल हुए थे।

जद(एस) विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बी एम फारूक ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री सुंकादकट्टे अंबिके अन्नपूर्णेश्वरी मंदिर, बलवंडी देवस्थान और गुरुपुरा कंबाला दरगाह भी जाएंगे। उन्होंने बताया कि उनका गुरुपुर में एक जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।

ऐसे में जब 8 मई को चुनाव प्रचार समाप्त होने में कुछ ही दिन बचे हैं, 89 वर्षीय देवेगौड़ा राज्यभर में कई रैलियां करने वाले हैं।

फारूक ने कहा कि जद (एस) के दूसरे नंबर के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी पांच मई को कृष्णापुरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड