देश की खबरें | कर्नाटक के चुनाव नतीजों का असर लोकसभा, महाराष्ट्र चुनाव पर नहीं पड़ेगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को यहां कहा कि कर्नाटक के चुनाव परिणामों का अगले वर्ष होने वाले लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
सतारा, 13 मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को यहां कहा कि कर्नाटक के चुनाव परिणामों का अगले वर्ष होने वाले लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
शिंदे ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बारे में पत्रकारों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहले मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड में चुनाव जीते थे और इन तीनों राज्यों में मुद्दे अलग-अलग थे।
उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह कर्नाटक के नतीजों का न तो लोकसभा चुनाव पर और न ही महाराष्ट्र में (विधानसभा) चुनाव पर कोई असर पड़ेगा।’’
उन्होंने कहा कि किसी एक राज्य के चुनाव परिणामों से कुछ भी अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।
शिंदे ने शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस गठबंधन वाली पिछली उद्धव ठाकरे सरकार के संदर्भ में कहा, ‘‘महाराष्ट्र में लोगों ने एक ऐसी सरकारी देखी थी जो कोमा में थी।’’
शिंदे ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में लोग ऐसी सरकार चाहते हैं जो उनके लिए काम करे। लोग काफी समझदार हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)