देश की खबरें | कर्नाटक: मादक पदार्थ मामले के आरोपी के साथ कर्नाटक मंत्री के चित्रों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को मादक पदार्थ मामले में एक आरोपी के साथ राजस्व मंत्री आर अशोक का चित्र साझा करते हुए कहा कि सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को दूसरे दलों पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 15 सितंबर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को मादक पदार्थ मामले में एक आरोपी के साथ राजस्व मंत्री आर अशोक का चित्र साझा करते हुए कहा कि सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को दूसरे दलों पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया, “ड्रग स्कैंडल के सरगना राहुल तोंसे के साथ आर अशोक के चित्र बताते हैं कि यह कोई अनायास हुई मुलाकात नहीं थी बल्कि इन दोनों के बीच नजदीकी संबंध हैं। सत्ताधारी भाजपा के जो नेता अपने घोटालों को छिपाने के लिए दूसरी पार्टियों पर आरोप लगा रहे हैं उन्हें पहले खुद जांच का सामना करना चाहिए।”

यह भी पढ़े | काम की खबर: मोदी सरकार भारतीय चिकित्‍सा पद्धति और होम्‍योपैथी शिक्षा में क्रांतिकारी सुधार.

ट्वीट में साझा किए गए चित्र में किसी आयोजन में तोंसे के साथ अशोक को देखा जा सकता है।

अन्य चित्रों में दोनों एक दूसरे को मिठाई खिलाते देखे जा सकते हैं।

यह भी पढ़े | Bollywood Drugs Controversy: संजय राउत ने किया जया बच्‍चन के बयान का समर्थन, कहा- फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करने वालों को रोकना चाहिए.

मंत्री ने तोंसे के साथ किसी भी प्रकार का संबंध होने से सोमवार को इनकार कर दिया था।

अशोक ने कहा, “मैं अपने चुनाव क्षेत्र में एक कार्यकर्ता के घर पर नामकरण संस्कार समारोह में गया था। ऐसे आयोजनों में जब कोई नामचीन व्यक्ति जाता है तो लोग ऐसे चित्र खींच लेते हैं। सार्वजनिक समारोहों में ऐसे चित्र लेना सामान्य बात है। इसका यह अर्थ नहीं कि हमारा आपस में कोई संबंध है। यदि मैं उसके घर गया होता तो अलग बात होती।”

एक सवाल के जवाब में अशोक ने कहा कि चित्र चार साल पहले लिया गया होगा और कोरोना वायरस फैलने से लेकर अब तक वह ऐसे किसी आयोजन में नहीं गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\