देश की खबरें | कर्नाटक: भाजपा विधायक के बेटे की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने मांगा मुख्यमंत्री से इस्तीफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के सरकारी अधिकारी प्रशांत कुमार एम. वी. को अपने पिता भाजपा विधायक की ओर से 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किये जाने के बाद कांग्रेस ने शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के इस्तीफे की मांग की।

बेंगलुरू, चार मार्च कर्नाटक के सरकारी अधिकारी प्रशांत कुमार एम. वी. को अपने पिता भाजपा विधायक की ओर से 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किये जाने के बाद कांग्रेस ने शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के इस्तीफे की मांग की।

कुमार की गिरफ्तारी के बाद लोकायुक्त द्वारा विभिन्न स्थानों पर की गई छापेमारी में आठ करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाबी नकदी जब्त की गई है।

गिरफ्तार अधिकारी के पिता मदल विरुपक्षप्पा राज्य के दावणगेरे जिले के चन्नागिरि निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।

कांग्रेस ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा पर सार्वजनिक कार्यों पर 40 प्रतिशत कमीशन वसूलने का आरोप लगाते हुए एक पोस्टर अभियान शुरू किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए विशाल रैली निकाली और भाजपा के खिलाफ नारे लगाये।

रैली से पहले पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने एक जनसभा में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा।

सिद्धारमैया ने कहा, “प्रशांत कुमार की गिरफ्तारी काफी नहीं है। अगर आपमें थोड़ी सी भी शर्म बाकी है, तो आपको विधायक मदल विरुपक्षप्पा को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। बसवराज बोम्मई को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट