देश की खबरें | कर्नाटक के कांग्रेस प्रमुख ने उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को मारा थप्पड़
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डी. के शिवकुमार ने शनिवार को उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना की।
बेंगलुरु, 10 जुलाई कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डी. के शिवकुमार ने शनिवार को उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना की।
यह घटना शुक्रवार की है और वायरल किये गये वीडियो में शिवकुमार को, एक व्यक्ति के उनके नजदीक जाकर साथ-साथ चलने और छूने की कोशिश से झुंझलाते हुए देखा जा सकता है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख ने गुस्से में कहा, ‘‘ आपको जिम्मेदार होना चाहिए।’’
ऐसा कहा गया है कि वह व्यक्ति पार्टी का कार्यकर्ता ही है। इस दौरान शिवकुमार ने वहां मौजूद कैमरामैन को फुटेज मिटाने को भी कहा। यह घटना मांड्या के जिला मुख्यालय क़स्बे में हुई। वह पूर्व मंत्री और सांसद जी एम गौड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने आए थे।
जब पत्रकारों ने आज शिवकुमार से इस वीडियो और घटना के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने एक तरह से अपनी कार्रवाई का बचाव करने की कोशिश की। उन्होंने पूछा, ‘‘अगर कोई अपने हाथों को इधर-उधर रखता है तो क्या कहा जाएगा? लोग क्या कहेंगे? क्या हम इस तरह की अनुमति दे सकते हैं क्योंकि वह एक कार्यकर्ता है? इसे देखकर दूसरे क्या कहेंगे?’’
इस घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा कि क्या उन्होंने शिवकुमार को ‘हिंसा के लिए लाइसेंस’ दे रखा है। उन्होंने शिवकुमार को कोतवाल रामचंद्र का अनुयायी बताया जो कि 1970 से 1980 के बीच बेंगलुरु का अंडरवर्ल्ड डॉन था।
उन्होंने लिखा, ‘‘कर्नाटक के कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार ने जनता के सामने अपने पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। अगर कोतवाल रामचंद्र के ‘पूर्व शिष्य’ अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं तो कोई कल्पना कर सकता है कि वह दूसरों के साथ क्या करेंगे। राहुल गांधी ने क्या डी के शिवकुमार को ‘हिंसा के लिए लाइसेंस’ दे रखा है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2021 10:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

