देश की खबरें | भाजपा के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कर्नाटक कांग्रेस ने नौ मार्च को दो घंटे के बंद का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ नौ मार्च को दो घंटे के बंद का आह्वान किया है।

तुमकुरु (कर्नाटक), पांच मार्च कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ नौ मार्च को दो घंटे के बंद का आह्वान किया है।

भाजपा विधायक मदल वीरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत कुमार एम वी के परिसरों से लोकायुक्त द्वारा 8.23 करोड़ रुपये बरामद किये जाने के बाद कांग्रेस ने यह कदम उठाया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने नौ मार्च (बृहस्पतिवार) को सुबह नौ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक बंद का आह्वान करते हुए रविवार को कहा कि इस दौरान, स्कूल, कॉलेज, परिवहन और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।

लोकायुक्त पुलिस ने कुमार के परिसरों से 8.02 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। इसमें उनके बेंगलुरु स्थित घर से शुक्रवार को बरामद किये गये 6.1 करोड़ रुपये और बृहस्पतिवार को उनके निजी दफ्तर से बरामद किये गये 2.02 करोड़ रुपये शामिल हैं।

लोकायुक्त पुलिस ने विरुपक्षप्पा के दावणगेरे जिले में स्थित आवास से 16.47 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।

शिवकुमार ने कहा, “ लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार का खुलासा किया है और मैं इसके लिए उनकी सराहना करता हूं। भ्रष्टाचार की ओर जनता का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से हम विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।”

यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार और इसमें शामिल पार्टी के खिलाफ लड़ाई के लिए हम नौ मार्च को पूरे राज्य में सुबह नौ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक बंद का आह्वान कर रहे हैं, ताकि कर्नाटक को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा सके। ”

उन्होंने कहा, “ यह दो घंटे का बंद होगा। हम सभी व्यापारियों, दुकानदारों से अपील करते हैं कि इस दौरान वे अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद कर सहयोग करें।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान