देश की खबरें | कर्नाटक के मुख्यमंत्री उडुपी मठ में नए परिसर का उद्घाटन करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा 18 जनवरी को उडुपी में श्रीकृष्ण मठ जाएंगे और मंदिर में श्रद्धालुओं के कतार लगाने के लिए बने नए परिसर ‘विश्व पथ’ का उद्घाटन करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मंगलुरु, 15 जनवरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा 18 जनवरी को उडुपी में श्रीकृष्ण मठ जाएंगे और मंदिर में श्रद्धालुओं के कतार लगाने के लिए बने नए परिसर ‘विश्व पथ’ का उद्घाटन करेंगे।

अदमर मठ इस समय द्विवार्षिक ‘पर्याय’ पूजा का आयोजन करा रहा है। इसी मठ के पास श्रीकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना करने का अधिकार है।

अदमर मठ ही उडुपी के अष्ट मठ के पांचवें शताब्दी समारोह ‘पर्याय पूजा’ के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करा रहा है।

मठ के प्रबंधक गोविंदराजू ने बृहस्पतिवार को उडुपी में पत्रकारों को बताया कि कार्यक्रम शनिवार को शुरू होगा और इसका समापन 23 जनवरी को होगा।

श्रद्धालुओं के कतार लगाने के लिए बने नए परिसर ‘कृष्ण पथ’ से श्रीकृष्ण के ‘दर्शन’ का सीधा मार्ग जाता है।

मंदिर में प्रवेश लकड़ी के एक रथ से होकर किया जाएगा जिसके बाद माधव सरोवर है।

श्रद्धालु ‘स्वर्ण गोपुरा’ पहुंचने से पहले श्रीकृष्ण का आशीर्वाद ले सकते हैं और प्रसादम के लिए ‘भोजन शाला’ जाने के बाद मंदिर से बाहर जा सकते हैं।

‘पर्याय ’ पूजा के इतिहास के बारे में उन्होंने बताया कि माधव आचार्यके समय में आठ मठों के प्रमुखों के लिए दो महीने का यह आयोजन क्रमवार होता था। बाद में श्रीवाडिराजा ने 1522 में इसे द्विवार्षिक कर दिया।

उसके बाद से ही उडुपी के आठ मठों के प्रमुखों द्वारा बारी बारी से दो साल के कृष्ण पूजा की परंपरा चली आ रही है।

कार्यक्रम के तहत 18 जनवरी को माधव आचार्य तथा श्रीवाडीराजा की पुस्तकों को रखकर जोडुकट्टे से श्रीकृष्ण मठ तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

इस दौरान ग्रामीण उत्पादों की आठ दिवसीय प्रदर्शनी सह बाजार का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बिहार की मधुबनी पेंटिंग, मिथिला पेंटिंग, मंजूषा पेंटिंग, लकड़ी और मिट्टी की बनी कलाकृतियां शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान