एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक : उडुपी में सीसीटीवी निगरानी दल ने मंदिर से गाय चुराने की कोशिश नाकाम की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के उडुपी जिले में सीसीटीवी की निगरानी और सतर्कता दल ने कमलाशील मंदिर की गोशाला से एक गाय को चुराने की कोशिश को नाकाम कर दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक : उडुपी में सीसीटीवी निगरानी दल ने मंदिर से गाय चुराने की कोशिश नाकाम की

उडुपी, 17 जून कर्नाटक के उडुपी जिले में सीसीटीवी की निगरानी और सतर्कता दल ने कमलाशील मंदिर की गोशाला से एक गाय को चुराने की कोशिश को नाकाम कर दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब पौने तीन बजे दो चोर गौशाला में घुसे और तीन गायों की रस्सियां काटकर उन्हें अपने साथ ले जाने लगे लेकिन मंदिर की सीसीटीवी निगरानी प्रणाली के जरिये नजर रख रहे सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध हरकत को देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया।

सुरक्षाकर्मियों के वहां पहुंचने से पहले ही चोर गायों को छोड़कर मौके से भाग निकले। बाद में कुंदापुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मंदिर की एक गाय का पता न चलने से वहां तनाव का माहौल बन गया हालांकि बाद में गाय मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर मिल गई। मंदिर के कर्मियों ने तीनों गायों को सुरक्षित वापस गौशाला में पहुंचाया।

मंदिर के एक पदाधिकारी ने बताया कि सोमवार को बकरीद होने के कारण प्रशासन ने निगरानी दल में लोगों की संख्या बढ़ा दी थी।

चोरी के प्रयास में पुलिस ने अनेक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2024 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).