देश की खबरें | कर्नाटक उपचुनाव: कांग्रेस ने भाजपा पर प्रत्येक वोट के लिए 2,000 रु देने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को हार का डर जताते हुए सिंदगी और हंगल विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा पर प्रत्येक वोट के लिए 2,000 रुपये देने का आरोप लगाया।

बेंगलुरु, 21 अक्टूबर कर्नाटक में कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को हार का डर जताते हुए सिंदगी और हंगल विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा पर प्रत्येक वोट के लिए 2,000 रुपये देने का आरोप लगाया।

वहीं, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस पर इस तरह की गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया। बोम्मई ने दावा किया कि लोगों का प्यार और भरोसा ही भाजपा की ताकत है।

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान आरोप लगाया, '' जहां तक मुझे जानकारी है, भारी रकम खर्च की जा रही है। वहां जो सूचना फैली है, उसके मुताबिक, प्रत्येक वोट के लिए 2,000 रुपये दिए जा रहे हैं।''

उन्होंने कहा, '' किस आधार पर भाजपा को वोट मिलेंगे। धन बल के अलावा उनके पास कुछ नहीं है क्योंकि वे अपनी कोई उपलब्धि नहीं बता सकते। वे कोरोना संकट से ठीक से नहीं निपटे, मृतकों को उचित मुआवजा नहीं दिया और मृतक संख्या को लेकर भी झूठी जानकारी दी गई। यहां तक कि वे कोविड संबंधी खरीद में भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।''

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने भी भाजपा पर प्रत्येक वोट के लिए 2,000 रुपये देने का आरोप लगाया।

दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 30 अक्टूबर को होगा जबकि दो नवंबर को मतगणना होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड