देश की खबरें | कर्नाटक उपचुनाव: तीन विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार अभियान समाप्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के शिगगांव, संदूर और चन्नपटना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सोमवार शाम को उपचुनाव के लिये प्रचार समाप्त हो गया जहां 13 नवंबर को मतदान होना है।

बेंगलुरू, 11 नवंबर कर्नाटक के शिगगांव, संदूर और चन्नपटना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सोमवार शाम को उपचुनाव के लिये प्रचार समाप्त हो गया जहां 13 नवंबर को मतदान होना है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार शिगगांव में आठ, चन्नपटना में 31 और संदूर में छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के बेटे भरत बोम्मई को शिगगांव से चुनाव मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार यासिर अहमद खान पठान से हो रहा है।

संदूर में भाजपा ने बंगारू हनुमंत को उम्मीदवार बनाया है जो कांग्रेस की ई. अन्नपूर्णा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

चन्नपटना में भाजपा की सहयोगी जद(एस) ने पार्टी के प्रथम परिवार की तीसरी पीढ़ी के निखिल कुमारस्वामी को मैदान में उतारा है और उनका मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज सी पी योगीश्वर से होगा।

ई तुकाराम (संदूर), बसवराज बोम्मई (शिगगांव) और केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी (चन्नपटना) के लोकसभा चुनाव में जीत मिलने पर कर्नाटक विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद ये उपचुनाव हो रहे हैं।

प्रचार के आखिरी दिन उम्मीदवारों, राजनीतिक दिग्गजों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैलियों, जनसभाओं और रोड शो के जरिए मतदाताओं को लुभाने की आखिरी कोशिश की। शाम को घर-घर जाकर प्रचार शुरू हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\