देश की खबरें | कर्नाटक: छात्रा और उसकी सहेलियों की तस्वीर से छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के खानपुर इलाके से कॉलेज की छात्रा और उसकी सहेलियों की तस्वीर से कथित तौर छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बेलगावी (कर्नाटक), 13 नवंबर जिले के खानपुर इलाके से कॉलेज की छात्रा और उसकी सहेलियों की तस्वीर से कथित तौर छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करने वाला आरोपी कुछ समय से उस लड़की का पीछा कर रहा था जो उसके गृहनगर की ही रहने वाली है। उसने बताया कि आरोपी ने उसके सामने प्रेम प्रस्ताव रखा जिसे उसने ठुकरा दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने उसकी सहेलियों के माध्यम से भी उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह उसके प्रेम प्रस्तावों को अस्वीकार करती रही। पुलिस ने बताया कि जब आरोपी इसमें भी असफल रहा तो उसने धमकी दी कि ‘‘ वह इसका बदला लेगा।’’

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘बदला लेने और लड़की पर दबाव बनाने के लिए आरोपी ने पीड़िता के सोशल मीडिया अकाउंट से उसकी तस्वीरें लीं और उनमें छेड़छाड़ की। उसने फोटोशॉप का इस्तेमाल कर लड़की के चेहरे को मॉडलों की नग्न तस्वीरों के साथ जोड़ दिया और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी ने इससे पहले भी पीड़िता की दो सहेलियों को धमकाया था।

बेलगावी के पुलिस अधीक्षक भीमाशंकर गुलेड ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें