देश की खबरें | कर्नाटक: छात्रा के अपहरण के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज, पिता ने लगाया 'लव जिहाद' का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के उडुपी में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा का ‘अपहरण’ करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उडुपी (कर्नाटक), 29 मार्च कर्नाटक के उडुपी में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा का ‘अपहरण’ करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि छात्रा के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

उडुपी टाउन पुलिस थाने में 20 मार्च को दर्ज शिकायत में छात्रा के पिता गॉडविन देवदास (53) ने कहा कि उनकी बेटी उसी दिन शाम लगभग छह बजे उडुपी के कुक्कीकट्टे जंक्शन पर कॉलेज की बस से उतरी थी। वह मूडबिद्री के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ती थी।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वह अपनी एक रिश्तेदार के घर जा रही थी तो अकरम मोहम्मद नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया और अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा कर उसे ले गया।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी एवं बस चालक ने गॉडविन देवदास को इसकी जानकारी दी।

छात्रा के पिता ने बताया कि उन्होंने पहले भी मोहम्मद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि जब उनकी बेटी नाबालिग थी तब आरोपी ने उसका उत्पीड़न किया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने बदला लेने के लिए उनकी बेटी का अपहरण किया।

देवदास की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 140 (3) के तहत मामला दर्ज किया है।

गॉडविन देवदास ने उडुपी में शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी ‘लव जिहाद’ का शिकार हुई है।

उन्होंने दावा किया कि मोहम्मद पिछले पांच सालों से ‘इंस्टाग्राम’ के जरिए उनकी बेटी से जुड़ा हुआ था। देवदास ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर उनकी निजी तस्वीरें जारी करने की धमकी देकर छात्रा को परेशान भी किया था।

देवदास ने पुलिस के प्रति असंतोष जताते हुए कहा कि पुलिस ने एक सप्ताह पहले दर्ज कराई गई उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं।’’

देवदास ने उच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर अनुरोध किया कि अदालत उडुपी टाउन पुलिस को निर्देश देकर उनकी बेटी को अदालत के समक्ष पेश करें।

उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने शुक्रवार को याचिका की सुनवाई की तथा चार अप्रैल तक के लिए इसे स्थगित कर दिया।

इस बीच, मोहम्मद ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत अपनी शादी के पंजीकरण के लिए आवेदन दिया।

उसने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 482 के तहत उडुपी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत देने का अनुरोध करते हुए एक आवेदन भी दायर किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू