देश की खबरें | करमन कौर थांडी ने दूसरा आईटीएफ डब्ल्यू60 खिताब जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की करमन कौर थांडी ने अमेरिका में इवान्सविले प्रतियोगिता जीतकर अपने करियर का दूसरा डब्ल्यू60 आईटीएफ टेनिस खिताब जीता।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई भारत की करमन कौर थांडी ने अमेरिका में इवान्सविले प्रतियोगिता जीतकर अपने करियर का दूसरा डब्ल्यू60 आईटीएफ टेनिस खिताब जीता।

करमन ने रविवार को कड़े मुकाबले में यूक्रेन की यूलिला स्टारोडुब्तसेवा को तीन सेट में 7-5 4-6 6-1 से हराकर आईटीएफ महिला विश्व टूर पर अपना दूसरा एकल खिताब जीता। इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 60 हजार डॉलर थी।

इस जीत के साथ सानिया मिर्जा के बाद करमन अमेरिका में पेशेवर खिताब जीतने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी बन गईं।

करमन ने अपना पहला डब्ल्यू60 आईटीएफ खिताब पिछले साल सेगुने में जीता था। यह करमन के करियर का चौथा खिताब है।

इवान्सविले में करमन ने पहले दौर में मैक्सिको की मारिया फर्नांडा नवारो को हराया और फिर अगले दौर में स्थानीय खिलाड़ी मारिबेला जमारिप्पा को शिकस्त दी।

करमन ने क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की वाइल्ड कार्ड धारक एली किक को 6-3 6-3 से शिकस्त दी जबकि सेमीफाइनल में अमेरिका की मैकार्टनी केसलर को सीधे सेट में 6-4 7-5 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

करमन की मौजूदा डब्ल्यूटीए एकल रैंकिंग 261वीं हैं और वह देश की दूसरे नंबर की महिला खिलाड़ी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\