खेल की खबरें | करीम बेनजेमा ने दिलाई रियाल मैड्रिड को जीत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बेनजेमा दो नवंबर के बाद अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेल रहे थे। वह चोटिल होने के कारण फ्रांस की तरफ से विश्वकप में भाग नहीं ले पाए थे।
बेनजेमा दो नवंबर के बाद अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेल रहे थे। वह चोटिल होने के कारण फ्रांस की तरफ से विश्वकप में भाग नहीं ले पाए थे।
वह रियाल मैड्रिड की तरफ से दूसरे हाफ में मैदान में उतरे और अपनी टीम को तीन अंक दिलाने में सफल रहे।
इस जीत से रियाल मैड्रिड स्पेनिश लीग में शीर्ष पर पहुंच गया है। रियाल मैड्रिड के 15 मैचों में 38 अंक हैं और वह अपने चिर प्रतिद्वंदी बार्सिलोना से एक अंक आगे है। बार्सिलोना ने हालांकि उससे एक मैच कम खेला है।
सेविला ने एक अन्य मैच सेल्टा विगो से 1-1 से ड्रॉ खेला। इससे सेविला पर अब भी दूसरी श्रेणी के लीग में खिसकने का खतरा मंडरा रहा है।
इस बीच बोर्जा मायोरल ने दूसरे हाफ में किए गए दो गोल की मदद से गेटाफे को मल्लोर्का पर 2-0 से जीत से जीत दर्ज की।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2022 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

