देश की खबरें | कारगिल विजय ने दुनिया को भारत की सैन्य शक्ति का बोध कराया : आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि आज के 'नये भारत' में हर व्यक्ति को सुरक्षा की गारंटी दी गयी है और देश में आतंकवाद, नक्सलवाद या किसी भी तरह की घुसपैठ के लिये कोई जगह नहीं है।

लखनऊ, 26 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि आज के 'नये भारत' में हर व्यक्ति को सुरक्षा की गारंटी दी गयी है और देश में आतंकवाद, नक्सलवाद या किसी भी तरह की घुसपैठ के लिये कोई जगह नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर यहां कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कारगिल युद्ध बहुत कठिन परिस्थितियों में लड़ा गया था और अन्ततः घुसपैठिए पाकिस्तानी सैनिकों को भारत की धरती से खदेड़ने में सफलता मिली थी। इस कामयाबी के बाद पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति का अनुभव किया।

उन्होंने प्रदेशवासियों को कारगिल विजय दिवस की बधाई देते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत में हर व्यक्ति को सुरक्षा की गारंटी प्रदान की गई है। देश में आतंकवाद, नक्सलवाद या किसी भी प्रकार की घुसपैठ के लिए कोई जगह नहीं है।''

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘देश की सुरक्षा के लिए भारत माता के जवानों का अमूल्य बलिदान सभी के लिए अविस्मरणीय और पूरे राष्ट्र के लिए अभिनंदनीय है। पिछले छह वर्षों से प्रदेश सरकार ने शहीदों के परिवारजनों के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करते हुए देश की आन्तरिक और बाह्य सुरक्षा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को 50 लाख रुपए आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को उत्तर प्रदेश शासन में सेवा का अवसर और शहीद के नाम पर किसी मार्ग या संस्था का नामकरण करने की व्यवस्था की है।’’

उन्होंने कहा कि परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय के नाम पर देश के पहले सैनिक स्कूल का नामकरण किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम सभी अपने-अपने क्षेत्र में नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कार्य करेंगे, तो प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप 2047 में भारत दुनिया की एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित हो जाएगा।’’

इसके पूर्व, मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीद वाटिका में शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीद हुए लखनऊ के कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय, कैप्टन आदित्य मिश्र, मेजर रितेश शर्मा, लांस नायक केवलानन्द द्विवेदी और लांस नायक सुनील जंग के परिजनों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\