एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कारगिल विजय दिवस: नालसा ने सैनिकों के परिवारों के लिए निशुल्क कानूनी सहायता सेवाएं शुरू कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने संबंधी योजना शुरू की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कारगिल विजय दिवस: नालसा ने सैनिकों के परिवारों के लिए निशुल्क कानूनी सहायता सेवाएं शुरू कीं

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 26 जुलाई राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने संबंधी योजना शुरू की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने शनिवार को नयी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में ‘वीर परिवार सहायता योजना’ की शुरुआत की। उन्होंने राज्यों के सैनिक कल्याण बोर्डों में विधिक सेवा क्लीनिकों का वर्चुअल उद्घाटन किया।

अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम, हमीरपुर के मुख्यालय में एक कानूनी सेवा क्लिनिक का भी ऑनलाइल माध्यम से उद्घाटन किया गया।

हमीरपुर में स्थापित विधिक सेवा क्लिनिक में पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों और उनके परिवारों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस क्लिनिक में विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल वकील और ‘पैरालीगल’ स्वयंसेवक उपलब्ध रहेंगे।

इस बीच, राज्य के विभिन्न हिस्सों में विजय दिवस मनाया गया और कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।

हमीरपुर में, उपायुक्त अमरजीत सिंह ने युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद स्मारक समारोह में उनके परिवारों को भी सम्मानित किया गया।

सिंह ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और नगरवासियों के साथ, ड्यूटी पर शहीद हुए कैप्टन मृदुल शर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2025 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).