एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | करण जौहर ने अपना ट्विटर अकांउट बंद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्मकार करण जौहर ने सोमवार को कहा कि वह माइक्रोब्लॉगिंग साइट से अलविदा कह रहे हैं क्योंकि यही ‘‘सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त’’करने का रास्ता है।

देश की खबरें | करण जौहर ने अपना ट्विटर अकांउट बंद किया

मुंबई, 10 अक्टूबर फिल्मकार करण जौहर ने सोमवार को कहा कि वह माइक्रोब्लॉगिंग साइट से अलविदा कह रहे हैं क्योंकि यही ‘‘सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त’’करने का रास्ता है।

फिल्म निर्देशक जौहर (50) को अकसर सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जाता रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच को अलविदा कहने की जानकारी ट्वीट कर दी।

जौहर ने ट्वीट किया, ‘‘ कुछ सकारात्मक ऊर्जा के लिए स्थान बना रहा हूं और यह उसी रास्ते की ओर एक कदम है। अलविदा ट्विटर।’’

उनके ट्वीट के कई घंटे के बाद उनका ट्विटर खाता निष्क्रिय हो गया और उनके पेज पर संदेश दिख रहा था ‘‘अब यह खाता मौजूद नहीं है।’’

गौरतलब है कि ‘कुछ-कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्मों के निर्देशक जौहर के ट्विटर पर 1.72करोड़ फालोअर्स थे। हालांकि, वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहेंगे।

जौहर के निर्देशन में बनी अगली फिल्म ‘‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’’ अगले साल फरवरी में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। हाल में उन्होंने हस्तियों के साथ बातचीत के कार्यक्रम ‘‘कॉफी विथ करण’’ के सातवें संस्करण का समापन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2022 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).