देश की खबरें | कपिल सिब्बल ने भारत में ‘अन्याय’ से लड़ने के लिए नये मंच की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (दूसरे पैरा में सुधार के साथ)

(दूसरे पैरा में सुधार के साथ)

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, चार मार्च राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के तहत देश में मौजूद ‘अन्याय’ से लड़ने के लिए शनिवार को एक नये मंच की घोषणा की और इस पहल में गैर-भाजपा दलों के मुख्यमंत्रियों एवं नेताओं समेत सभी से उनका सहयोग करने की अपील की।

सिब्बल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह अन्याय के खिलाफ लड़ाई में लोगों की मदद करने के लिए ‘इंसाफ’ मंच और ‘इंसाफ के सिपाही’ नामक वेबसाइट शुरू कर रहे है और इस पहल में वकील अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने बताया कि वह 11 मार्च को जंतर-मंतर पर इस पहल के संबंध में एक बैठक करेंगे और भारत के लिए एक नयी दृष्टि पेश करेंगे।

सिब्बल ने कहा कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विपक्षी नेताओं और आम लोगों समेत सभी को खुला निमंत्रण है।

उन्होंने अपनी इस पहल के लिए गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों और नेताओं से समर्थन देने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह राष्ट्रीय स्तर का एक मंच होगा, जिसमें वकील सबसे आगे होंगे। आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की शाखाएं भी हर इलाके में अपनी विचारधारा का प्रसार कर रही हैं, जो अन्याय को बढ़ावा देती है। हम उस अन्याय से भी लड़ेंगे।’’

वरिष्ठ अधिवक्ता ने इन अटकलों को खारिज कर दिया कि वह किसी राजनीतिक दल की शुरुआत कर रहे हैं।

सिम्मी सुरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें