एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा के नूंह में टैंपो की टक्कर में कांवड़िया घायल, साथियों ने पांच घंटे तक मार्ग रखा जाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नूंह में माहोली गांव के पास एक टैंपो ने कथित तौर पर एक कांवड़िया को टक्कर मार दी जिसके बाद कुछ कांवड़ियों ने दिल्ली-अलवर राजमार्ग को करीब पांच घंटे तक जाम रखा। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हरियाणा के नूंह में टैंपो की टक्कर में कांवड़िया घायल, साथियों ने पांच घंटे तक मार्ग रखा जाम

नूंह (हरियाणा), 13 जुलाई नूंह में माहोली गांव के पास एक टैंपो ने कथित तौर पर एक कांवड़िया को टक्कर मार दी जिसके बाद कुछ कांवड़ियों ने दिल्ली-अलवर राजमार्ग को करीब पांच घंटे तक जाम रखा। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राजस्थान के अलवर का निवासी दोजी राम सैनी (48) अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार से जल लेकर आया था और राजस्थान की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

सैनी की पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘जब मेरे पति और मैं आज सुबह दिल्ली-अलवर मार्ग पर माहोली गांव के पास पहुंचे तो तेजी से आ रहे एक टैंपो ने पीछे से मेरे पति को टक्कर मार दी। टैंपो चालक फौरन वहां से भाग गया।’’

कांवड़ियों के एक समूह ने घटना के बाद करीब पांच घंटे तक दिल्ली-अलवर मार्ग को अवरुद्ध किया जिससे जाम लग गया।

घायल कांवड़िये को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जयपुर के एक अस्पताल भेज दिया गया।

फिरोजपुर झिरका, नूंह के पुलिस उपायुक्त सतीश वत्स ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को आश्वासन दिया कि आरोपी टैंपो चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके बाद उन्होंने धरना समाप्त किया और मार्ग खोल दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2023 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).