देश की खबरें | कांत ने छोटे मॉड्यूलर रियेक्टर बनाने के लिये अमेरिकी परमाणु प्रौद्योगिकी तक निर्बाध पहुंच का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने मंगलवार को देश में छोटे मॉड्यूलर रियेक्टर (एसएमआर) के निर्माण के लिये अमेरिका से परमाणु प्रौद्योगिकी तक “निर्बाध पहुंच” उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

मुंबई, 16 मई भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने मंगलवार को देश में छोटे मॉड्यूलर रियेक्टर (एसएमआर) के निर्माण के लिये अमेरिका से परमाणु प्रौद्योगिकी तक “निर्बाध पहुंच” उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

उन्होंने यह भी कहा कि अधिक कुशल एसएमआर का लाभ उठाने के लिए निजी क्षेत्र को परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में अनुमति देने की आवश्यकता है।

यहां जी-20 के ‘एनर्जी ट्रांजिशन वर्किंग ग्रुप’ की बैठक में एक सत्र को संबोधित करते हुए कांत ने कहा, “हमें अमेरिका और भारत में एसएमआर का सह-उत्पादन करने की क्षमता पैदा करनी चाहिए और उनकी लागत को और कम करना चाहिए।”

शेरपा ने कहा कि इस तरह की पहुंच अंततः भारत में एसएमआर के निर्माण और उनके निर्यात को भी बढ़ावा देगी।

भारत परमाणु ऊर्जा विस्तार के मोर्चे पर संघर्ष कर रहा है, जैतापुर जैसे बड़े संयंत्रों को फ्रांसीसी सहयोग से बनाया जा रहा है लेकिन अभी इसका संचालन शुरू होना बाकी है।

इस बीच कांत ने घरेलू मोर्चे पर एसएमआर के लिये परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी कंपनियों को अनुमति देने की वकालत की।

उन्होंने कहा, “उच्च क्षमता का लाभ उठाने के वास्ते एसएमआर के लिए परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी की अनुमति दी जानी चाहिए।” उन्होंने कहा कि राज्य डिस्कॉम को भी निजी क्षेत्र की मदद से 300 मेगावाट क्षमता तक के ऐसे संयंत्र बनाने चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\