जरुरी जानकारी | कानपुर का जैड स्क्वायर मॉल सील, 13.36 करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कानपुर नगर निगम ने 13 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्ति कर जमा नहीं करने पर बुधवार को शहर के व्यस्तम इलाके के माल रोड स्थित सबसे बड़े जेड स्क्वायर मॉल को सील कर दिया।

कानपुर (उप्र), 25 अगस्त कानपुर नगर निगम ने 13 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्ति कर जमा नहीं करने पर बुधवार को शहर के व्यस्तम इलाके के माल रोड स्थित सबसे बड़े जेड स्क्वायर मॉल को सील कर दिया।

कानपुर नगर निगम के क्षेत्रीय अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 10,44,88,848 रुपये के संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया गया है। ब्याज सहित कुल बकाया राशि 13,36,24,712 रुपये तक पहुंच गई है। बकाये का भुगतान नहीं करने के लिए जेड-स्क्वायर शॉपिंग मॉल को सील कर दिया गया है। इसमें 2,91,35,864 रुपये का ब्याज शामिल है ।

उन्होंने बताया कि, "जेड-स्क्वायर शॉपिंग मॉल के प्रबंध निदेशक, ताहिर हुसैन पर संपत्ति कर के रूप में 13.36 करोड़ रुपये बकाया हैं, जिसका भुगतान पिछले कई वर्षों में कई नोटिस दिए जाने के बाद भी नहीं किया गया है।’’

नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन के निर्देश के बाद, अतिरिक्त नगर आयुक्त अरविंद राय और रोली गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम का एक दल अन्य सदस्यों के साथ मॉल पहुंचा और उन्होंने इसे सील कर दिया।

गुप्ता ने बताया कि नगर निगम टीम ने मॉल के सभी द्वार सील कर दिए और उन सभी पर बकाया संपत्ति कर जमा करने के लिए नोटिस चिपकाए गए। अंदर के लोगों को बाहर जाने देने के लिए मॉल के कुछ हिस्से को खुला छोड़ दिया गया था और बाकी हिस्से को सील कर दिया गया।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी