देश की खबरें | कानपुर युवा दंपति ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानपुर के पनकी क्षेत्र के पतरासा में एक युवा दंपति ने सोमवार को कथित तौर पर अपने किराए के घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कानपुर (उप्र), 20 जनवरी कानपुर के पनकी क्षेत्र के पतरासा में एक युवा दंपति ने सोमवार को कथित तौर पर अपने किराए के घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पनकी के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शिखर ने बताया कि चालक का कार्य करने वाले अलकेश सचान (25) और सलोनी सचान (24) ने महज तीन साल पहले शादी की थी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन पुलिस को अभी तक युगल की आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है क्योंकि उन्होंने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है।

पनकी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मानवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सोमवार सुबह दंपति द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी।

एसएचओ ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची, जहां पीड़ित परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि अलकेश और सलोनी ने अपने कमरे को अंदर से बंद करने के बाद आधी रात के करीब सल्फास खा लिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कमरे का दरवाजा तोड़कर दंपति को बाहर निकाला गया और उन्हें लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मामले की पुलिस जांच जारी है। पुलिस दोनों मृतकों के परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे के सही कारण का पता लगाया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान