एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिवाली के दिन घर में लगी आग में कानपुर के कारोबारी, पत्नी, नौकरानी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के काकादेव इलाके मे एक कारोबारी, उनकी पत्नी और उनके नौकरानी की घर में आग लगने के बाद कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिवाली के दिन घर में लगी आग में कानपुर के कारोबारी, पत्नी, नौकरानी की मौत

कानपुर, एक नवंबर जिले के काकादेव इलाके मे एक कारोबारी, उनकी पत्नी और उनके नौकरानी की घर में आग लगने के बाद कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि काकादेव थाना क्षेत्र के पांडु नगर में स्थित घर में बने लकड़ी के मंदिर में सुबह करीब तीन बजे आग लग गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिवार ने देर रात पूजा-अर्चना की और उसके बाद घर के मंदिर में दीया जलाया गया।

पुलिस उपायुक्त (मध्य कानपुर) दिनेश त्रिपाठी ने बताया, "जब आग लगी उस समय कारोबारी संजय श्याम दासानी, उनकी पत्नी (कनिका दासानी) और नौकरानी (छबी चौहान) घर में सो रहे थे। वे भाग नहीं पाए।"

त्रिपाठी ने बताया, "सूचना मिलने पर स्थानीय अधिकारी और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और तीनों को रीजेंसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"

उन्होंने बताया कि घर में लगी आग को दमकल वाहनों की मदद से बुझा दिया गया है।

डीसीपी त्रिपाठी ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

किशोर जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2024 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).